कांग्रेस ने बक्सर सांसद का फूंका पुतला

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जिले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि भाजापा ने देश के बड़े-बड़े उद्योगपति से इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से जो चंदा लेकर घोटाला किया है। वह देश की जनता को बताने की जरूरत नहीं समझा।

मनोज पाण्डेय ने कहा कि सरकार देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लोन माफ कर इलेक्ट्रॉल बांड के तहत चुनिंदा उद्योगपतियों से चंदा उगाहि की है। इसके साथ ही देश की सरकारी संपत्ति बड़ी-बड़ी कंपनियां के हाथों बेच अपने को ताकतवर समझ रही है। जनता के साथ बेईमानी है। 2017-18 से यह लूट भारतीय जनता पाटी सरकार इलेक्ट्रॉल बांड के माध्यम से करती आ रही है। अब जनता सबक सिखाएगी।

प्रदेश प्रधिनिति डॉ. प्रमोद ओझा ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि बिना जनता को बताए लूट मचा रहे थे। प्रदर्शन और पुतला दहन में जिला कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ नेता त्रियोगी मिश्रा, संजय कुमार दुबे, निर्मला देवी, कुमकुम देवी, दीपक कुमार, महेंद्र चौबे आदि कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, भाजपा का भ्रष्टाचार सामने लाओ के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!