महादेव घाट पर गूंजे ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे: पूर्णिमा पर गंगा समग्र चौसा मंडल ने की भव्य महाआरती

घाट की स्वच्छता का दिया संदेश

बक्सर अप टू डेट:पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौसा स्थित ऐतिहासिक महादेव घाट पर आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘गंगा समग्र’ चौसा मंडल इकाई के तत्वावधान में मां गंगा की भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-घंटियों की गूंज से पूरा घाट परिसर भक्तिमय हो उठा।

आरती से पहले चला विशेष स्वच्छता अभियान

मां गंगा के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ-साथ सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश दिया। महाआरती से पूर्व गंगा समग्र चौसा के कर्मठ सदस्यों द्वारा महादेव भघाट पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। घाट की सीढ़ियों और आसपास फैले कचरे को साफ कर श्रद्धालुओं ने यह संकल्प दोहराया कि गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

महादेव घाट आरती संयोजक शिवानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रत्येक पूर्णिमा को आयोजित होने वाली इस आरती में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। संध्या बेला में दीपों की जगमगाहट और मां गंगा की स्तुति ने सभी उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। अनुष्ठान की समाप्ति पर सभी श्रद्धालुओं के बीच विधिवत प्रसाद का वितरण किया गया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस पावन मौके पर मुख्य रूप से एनजीओ रेडरी सचिव वीरेन्द्र कश्यप, पंडित आकाश तिवारी, पीयूष कुमार विश्वकर्मा, श्यामबिहारी प्रसाद, प्रभु जी, रामकृपाल मिश्रा, नारायण सिंह, पीयूष कुमार, प्रत्युष कुमार, सौरभ कुमार, खुशी कुमारी, सुरभि कुमारी, सुरक्षा कुमारी, सुशील कुमार, महानता कुमार, दिव्या कुमारी, लाली कुमारी तथा श्री भगवान सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!