पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

बक्सर अप टू डेट न्यूज:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी स्थित हाईस्कूल परिसर में “नशामुक्त युवा” थीम पर प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान संसद की कार्यवाही का प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं के भविष्य पर इसके प्रभाव तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं बहस की गई। उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को जागरूक करने तथा स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौसा प्रखंड के उप प्रमुख मोहित दुबे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि रामजीत गोंड, रवि गुप्ता, प्रधानाध्यापक प्रभुदयाल यादव, रवि चौबे एवं गोपाल राय उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मोहित दुबे ने युवाओं से अपील किए कि वह स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के अंतर्गत गणेश कुमार एवं संजय गोंड के प्रयासों से किया गया।

इस अवसर पर पवनी हाईस्कूल की शिक्षिकाएं पूनम कुमारी, अनुकक्षा कुमारी, पूजा यादव, ममता कुशवाहा, अंजली केशरी तथा शिक्षक अभिषेक, संदीप, अवधेश सर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

गणेश कुमार व संजय गोंड ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने, सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श करने और सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का अवसर प्रदान किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!