समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बक्सर अप टू डेट न्यूज: भा.कृ.अनु.प. का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना के तत्वाधान मे कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर द्वारा 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स “समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। दिनांक 22 अक्टूबर से 07 नवंबर तक आयोजित होनेवाले इस प्रशिक्षण मे प्रशिक्षणार्थियों को 32 सैद्धांतिक एवं 12 व्यवहारिक कक्षाओं के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की संस्थाओं के वैज्ञानिको, कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा

प्रशिक्षण का शुभारंभ सदर बक्सर के एस0डी0एम0 तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश कुमार, वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के प्रार्चाय तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ0 पारसनाथ, कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ0 देवकरन तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का विधिवत् शुभारंभ किया गया।

आमंत्रित अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए डॉ0 देवकरन ने जानकारी दी कि इस वर्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर तृतीय बैच के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण से ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करने की बात कही। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अविनाश कुमार ने कृषि विविधिकरण पर जोर देते हुए पर्यावरणीय संतुलन के लिए सतत् खेती एवं तकनीकियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों के बीच प्रचारित करने की बात कहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ0 पारसनाथ ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व पर प्रशिक्षणार्थियों का ज्ञानवर्द्धन करते हुए समस्याग्रस्त भूमि एवं उनका सुधार विषय पर तकनीकी जानकारी दी।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस डॉ0 देवकरन ने पौधों के लिए जरूरी मुख्य पोषक तत्व और पौधों की बढ़त व पैदावार मे उनकी भुमिका विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी जानकारी दी। उपस्थित डुमरांव कृषि कॉलेज के सह प्राध्यापक डॉ0 जितेन्द्र कुमार ने मृदा परीक्षण विधि विषय पर आयोजित सैद्धांतिक कक्षा मे प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी जानकारी दी।

प्रशिक्षण में सोनी देवी, खुशी कुमारी, नीतु कुमारी, पिंकी कुमारी, अंशु कुमारी, पप्पु यादव, अजय कुमार पाण्डेय, विक्की राज, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव सहित 40 से अधिक प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे तथा केन्द्र के आरीफ प्रवेज, रवि चटर्जी, राकेश मणि, राजेश कुमार राय, मुकेश कुमार ने सहयोग दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!