चौसा स्टेशन की बदहाली और ट्रेनों के ठहराव को लेकर उठी आवाज
समाजसेवी सोनू दुबे ने सदर विधायक आनंद मिश्रा को सौंपा मांग पत्र

बक्सर अप टू डेट न्यूज़: नगर पंचायत चौसा के लोकप्रिय समाजसेवी सोनू दुबे ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बक्सर के सदर विधायक आनंद मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चौसा रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन की स्थिति और यात्रियों को हो रही भारी परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। साथ ही, चौसा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
मुलाकात के दौरान समाजसेवी सोनू दुबे ने सदर विधायक को बताया कि लाखों-करोड़ों की लागत से चौसा रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण हो रहा है।अतः यहाँ कुछ ट्रेनों का ठहराव भी होना चाहिए।
क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मुख्य माँगों को विधायक के समक्ष रखा गया।
सुबह में चौसा से खुले बक्सर-पटना पैसेंजर: बक्सर से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन का विस्तार कर उसे सुबह में चौसा से पटना के लिए रवाना किया जाए, ताकि स्थानीय यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर राजधानी पहुँचने में सहूलियत हो।
जनशताब्दी का हो ठहराव: वाराणसी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव चौसा स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए।
प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग।
लंबी दूरी और दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित ट्रेनों के चौसा में ठहराव की पुरजोर मांग की गई।
श्रमजीवी एक्सप्रेस,
पटना-कोटा एक्सप्रेस,
ब्रह्मपुत्र मेल,
जनसाधारण एक्सप्रेस
मगध एक्सप्रेस।
सदर विधायक आनंद मिश्रा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए समाजसेवी सोनू दुबे की माँगों का समर्थन किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही रेल मंत्रालय और दानापुर रेल मंडल के उच्च अधिकारियों के समक्ष इन मांगों को मजबूती से उठाएंगे, ताकि चौसा और आसपास के लाखों लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







