सरस्वती शिशु मंदिर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
बच्चों ने लिया हरियाली का संकल्प

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:
शहर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में शनिवार को ‘माँ के नाम एक पौधा’ अभियान के तहत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी-अपनी माँ के नाम पर परिसर में पौधे लगाए।
’पर्यावरण बचेगा, तभी पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित रहेगा’
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य जैनेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि मंच संचालन माया देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जैनेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा:
”पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा, तब तक पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित नहीं किया जा सकता। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से न सिर्फ हमारा वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि मानव जीवन भी स्वस्थ और सुरक्षित बनता है।”
उन्होंने बच्चों से केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहने, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का भी जोरदार आह्वान किया।
बच्चों में दिखा भारी उत्साह, दर्जनों पौधे रोपे गए
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। बच्चों ने पौधे रोपने के बाद पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने और प्रकृति की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिवार के कई सदस्य और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
बीना कुमारी
ममता सिंह
सीमा सिंह
सुनील दुबे
एकता कुमारी
महेंद्र कुमार पांडेय
श्वेता कुमारी
समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा







