विश्वामित्र सेना की बड़ी जीत, भगवान वामन अवतार की मुक्ति का मार्ग साफ

अब कॉरिडोर और एयरपोर्ट की बारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर को उसका वास्तविक गौरव दिलाने के लिए विश्वामित्र सेना द्वारा चलाया जा रहा संघर्ष रंग लाया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा जेल परिसर में भगवान वामन अवतार की पूजा-अर्चना करने और रामेश्वरम मंदिर में शीश नवाने के बाद इस ऐतिहासिक स्थल को बंधनों से मुक्त कराने की दिशा में सरकार गंभीर हो गई है। इसे सनातन समाज और विश्वामित्र सेना की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

जनआंदोलन का दिखा असर

​विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कुछ समय पूर्व बक्सरवासियों के साथ मिलकर भगवान वामन अवतार को जेल परिसर से मुक्त कराने के लिए एक विशाल आयोजन किया था और इसे जनआंदोलन बनाने की चेतावनी दी थी। सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकार किए जाने पर आज पूरे बक्सर के सनातनी समाज में हर्ष का माहौल है ;

आगे के तीन बड़े संकल्प

​राजकुमार चौबे ने इस जीत को एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि विश्वामित्र सेना की लड़ाई अभी लंबी है। संगठन अब निम्नलिखित तीन मुख्य मांगों को लेकर आगे का आंदोलन और तेज करेगा:
​बक्सर में भव्य विश्वामित्र कॉरिडोर का निर्माण।
​बक्सर में एयरपोर्ट का सपना साकार करना।
​बक्सर को देश की धार्मिक राजधानी का दर्जा दिलाना।
वीरेंद्र कश्यप
चौसा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!