रास्ते के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | केसठ गांव में रास्ते के विवाद में पटीदारों ने एक महिला की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे गांव में अफ़रातफ़री मच गई है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका का नाम रीता देवी पति संतोष तुरहा है।

बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान लाठी का एक जोरदार प्रहार उसके सिर पर हुआ। इसके बाद महिला मौके पर छटपटा कर गिरी और मौत हो गई। महिला का शव पड़ा रहा। उसके बाद भी दोनों पाटीदार मारपीट करते रहे।

जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव के निवासी सन्तोष तुरहा, कांति तुरहा और मनोज तुरहा के बीच काफी समय से घर के सामने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को भी रास्ते को लेकर पहले कहासुनी हुआ, उसके बाद मारपीट शुरू हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना व सोनवर्षा OP घटनास्थल पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया। वहीं तुरंत 4 महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!