गंगा घाट पर बहते मिले शव, मचा हडकम्प

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | गंगा नदी के सिद्धनाथ घाट और चौसा श्मशान घाट पर एक बार फिर शव बहते नजर आ रहे हैं। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि यह वैसे शव हैं जिनको घाट पर जलाने की बजाय गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया है।

बता दें कि साल 2021 में चौसा श्मशान घाट पर एक साथ सैकड़ों शव बहते दिखने से हड़कंप मच गया था। शवों को कुत्ते नोंचते हुए पाए गए थे।गंगा में शव प्रवाह पर पूर्णतः रोक लगा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर सिलसिला शुरू हो गया है।

कोरोना काल में मिले थे शव

कोरोना काल की दूसरी लहर में चौसा के श्मशान घाट पर 10 मई 2021 को एक साथ सैकड़ों लाशें गंगा नदी में उपलाती मिली थीं। इसकी वजह से प्रशासन में अफरातफरी का माहौल बन गया था। उस वक्त प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे भी किए थे।

प्रशासन का कहना था कि घाटों की निगरानी की जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अभी भी ना तो निगरानी हो रही है। ना ही लोगों में जागरूकता आई है।

लापरवाही से प्रवाहित किए जा रहे शव

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरोना काल में सैकड़ों शव पानी के ऊपर उपलाते मिले थे। इसके बाद प्रशासन द्वारा घाट पर लकड़ी की दुकान लगवाई गई। गंगा में शव प्रवाह पर पूर्णतः रोक लगा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर सिलसिला शुरू हो गया है।

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे बड़ी लापरवाही पंडा और डोम की मानी जा रही है। कुछ रुपयों के लालच में इसकी सूचना प्रशासन को देने के बजाए गंगा में चुपके से शव का प्रवाह करा दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!