सरकार की दमनकारी नीतियों से दुखी हुए केंद्रीय मंत्री, रखा मौन व्रत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बिहार में किसान बेहाल हैं। चार दिनों से बक्सर के बनारपुर में किसानों के यहाँ भोजन नहीं बना। महिलाएं आतंकित हैं। किसान घर छोड़ दिए हैं। चौसा के प्लांट में सत्ताधारी दल के पोषित गुंडों द्वारा आग लगाई गई है। ताकि किसानों को फसाया जा सके। यह पूर्व नियोजित था, ताकि किसानों को परेशान किया जाए।

गुरुवार की शाम केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पीड़ित किसानों व परिजनों से मुलाकात की थी। उन्हें परिजनों ने आप बीती सुनाई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि किसानों को जानबूझकर टारगेट किया गया। बिहार सरकार किसानों को हक़ देना नहीं चाह रही है। इस सभी से बेखबर नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं, वे किस बात की समाधान कर रहे हैं। यह उनकी पिकनिक यात्रा है। उपमुख्यमंत्री क्रिकेट खेलने में ही व्यस्त रहते हैं। किसानों पर से एफआईआर रद्द होनी चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर के एसपी मनीष कुमार से बात की।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों एवं श्री रामचरितमानस के अपमान से दुखी होकर मौन व्रत पर बैठ गए।

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने ट्वीट कर बताया कि अध्यात्म व धर्म की नगरी बक्सर में किसानों पर हुई पुलिस की बर्बरता, बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों तथा श्री रामचरितमानस ग्रंथ के अपमान से अत्यंत दुखी हूं। बिहार के कल्याण और शांति के लिए बक्सर के डॉक्टर अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत  रख रहा हूं। प्रभु श्रीराम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दे। किसानों व युवाओं पर अत्याचार बंद हो।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!