वर्तमान सरकार और सांसद है किसान विरोधी : अनिल कुमार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर के चौसा में पावर प्लांट के गेट पर ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठी चार्ज की घटना को बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने निंदनीय बताया। उन्होंने कहा की पावर प्लांट के गेट पर अपने हक के लिए शांति पूर्ण ढंग से विरोध कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज से आज हम सभी बक्सर वासी और बहुजन समाज पार्टी बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा है। क्या बाबासाहेब का संविधान हमें उस बात का इजाजत देता है कि हम किसी के घर में घुसकर मारे और पीटे। उक्त बातें अनिल कुमार आज बहुजन समाज पार्टी के बक्सर कार्यालय में संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा की हमें ऐसा लगता है कि जो शासन प्रशासन यहां चल रहा है, चाहे वह जिसके भी इशारे पर चल रहा हो, यह हमारे भारत के संविधान में आस्था नहीं रखता है। यह तालिबानी आदेश है जिसके तहत गांव के अंदर हमारे माता बहनों और बच्चों को पिटा गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस घटना में असामाजिक तत्व था तो उस असामाजिक तत्व की पहचान क्यों नहीं की गई। किसने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया यह बिना जाने आप उसी समय यह निर्णय लेते हैं और लाठी चार्ज करवाते है। यह किस आधार पर किया गया?

उन्होंने कहा कि हम यहां के शासन प्रशासन और आर एन आर कमेटी के अध्यक्ष और सांसद से जानना चाहते हैं की जो किसान इस धरने पर बैठे हैं क्या प्रशासन धरने को समाप्त करने की पहल की? क्या प्रशासन और आर एन आर कमेटी के चेयरमैन कभी भी उस धरने स्थल पर जाकर जो उनकी समस्या है उसका समाधान करने की कोशिश की? उनकी समस्या को समाप्त करने की क्यों नहीं कोशिश आज तक हुई? क्या इनके लिए यह लोग दोषी नहीं है? उन्होंने कहा कि अगर सब फैसला हाई कोर्ट से आता है तो फिर घर में घुसकर हमारी मां और बहनों को पीटने का फैसला हाई कोर्ट से आया था क्या?

अनिल कुमार ने कहा कि हमारे बाबा साहब के संविधान में इस बात के लिए कहीं से स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह मांग करते हैं जो भी दोषी है, जो पुलिस पदाधिकारी दोषी हैं, यहां के वर्तमान सांसद भी इसके लिए दोषी है, उनके ऊपर क्या कारवाई होगी? उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी इसको लेकर पीआईएल दायर करेगी की आखिर कौन सी ऐसी परिस्थिति है, क्या कारण है की हाई कोर्ट की आड़ में वहां जबरन किसानों की रक्षा नही की जाती है, किसानों को उनके आंदोलन को समाप्त करने की कारवाई की जाती है।

बहुजन समाज पार्टी उन किसानों के साथ खड़ी है, और जो भी इसमें पीड़ित हैं जिनको प्रशासन ने पीटने का काम किया है उसकी कड़ी निंदा करती है और उन पर कार्रवाई की मांग करती है। वैसे पुलिस पदाधिकारियों जो मानवता की शर्मशार करते हैं, संविधान को शर्मशार करते है उनको तत्काल सेवा बर्खास्त की किया जाए। बहुजन समाज पार्टी इस घटना के पीछे जो भी ताकत है और जिसने भी आदेश दिया है उन पर भी कारवाई कब होगी यह जानना चाहती हैं। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महासचिव संजय मंडल, डॉ रंजन पटेल, चक्रवर्ती चौधरी भी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!