तिरंगा रैली: हर घर तिरंगा अभियान – स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

बक्सर अप टू डेट न्यूज़, चौसा| जननायक कर्पुरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर बिहार के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा  ” आजादी का अमृत महोत्सव ” के अंतर्गत-” हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को उल्लास पूर्वक मनाते हुए जागरूकता रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ शुरू की गई तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को रवाना किया गया एवं राष्ट्र के प्रति युवा को समर्पित होने का सन्देश दिया गया।

buxar ads

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भारत के शान का प्रतीक तिरंगा झंडा को अपने हाथों में लिए” हर घर तिरंगा फहराएंगे ” ” आजादी का ज‌श्न मनाएंगे” का नारा लगाते हुए मुहल्ला वासियों को उत्सव के रूप में मनाने हेतु जागरुक एवं प्रेरित किया गया।इस दौरान “हर घर तिरंगा तिरंगा फहराएंगे आजादी का जश्न मनाएंगे ” के नारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा और लोग उत्साहित हो घर से बाहर निकल पड़े।

कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अखिलेश मंडल ने लोगों को अपने अपने घरों पर 15 अगस्त को अनिवार्य रूप से झंडा फहराने का अनुरोध किया साथ ही वार्ड नंबर 16 के वार्ड प्रतिनिधि सदस्य शिव जी माली ने पूरे मोहल्ले में अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया। इस दौरान कई घरों में झंडे का भी वितरण किया गया। जागरूकता रैली बुधनपुरवा सिंडिगेट होते हुए महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त की गई। जिसका नेतृत्व सन्नी उर्फ गोलू सिंह एवं गुड़िया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर स्वयंसेवक दीपक कुमार सिंह, सौम्या कुमारी, शालिनी कुमारी, नेहा, सुधा, सत्येंद्र कुमार, रामपतिक चौबे के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मी का भी योगदान रहा|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!