आईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामजीत गोंड

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | इंडिजिनस स्टूडेंट्स ऑर्गेनाज़ेशन,इंडिया अर्थात
मुलवासी छात्र संगठन, भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार राष्ट्रीय संचालक मंडल योगेश मरकाम, राजेश उराँव, मुन्नी सिंह, अभिषेक उइके के द्वारा किया गया|

buxar ads

संस्था के संस्थापक योगेन्द्र राजन एवं समस्त संचालक मंडल के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जिला पवनी गाँव के रहने वाले रामजीत गोंड को सौपा| साथ ही उनके टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीता टिग्गा जी व गंगा राम नेताम, राष्ट्रीय महासचिव नितेश अशोक, राष्ट्रीय समन्यवक विवेक, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंजा मोनी  व सुनील कुमार भील शामिल हुए|

रामजीत गोंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बक्सर जिला समेत पूरे देश के आदिवासी व मुलवासी समुदायों में खुशी का माहौल है। वही रामजीत गोंड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आईएसओ इंडिया के संस्थापक एवं समस्त राष्ट्रीय संचालक मंडल को धन्यवाद दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!