थाना निरीक्षण में गए एसपी ने डकैती के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुफस्सिल थाना के औचक निरीक्षण में पहुंचे एसपी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ खुद ही छापेमारी में निकल गए। थाना क्षेत्र के ख़िलाफ़तपुर गांव से वर्षों से डकैती में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे रविवार की दोपहर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप है। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जनता की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है।

आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि डकैती केस में फरार चल रहे ख़िलाफ़तपुर से द्वारिका मुसहर को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ ही मुफस्सिल थाना में विभिन्न कांड की फाइलों की समीक्षा करने के बाद एसपी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अचानक एसपी के थाना पर पहुंचने के कारण पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। जब तक एसपी थाने पर मौजूद रहे सभी पुलिस वालों की सांस टंगी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!