थानाध्यक्ष ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, पुलिस बने बाराती

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | ब्रह्मपुर थाना की पुलिस ने प्रेमियों की शादी करा दी। परिजन दीवार बनने लगे तो दोनों भाग कर जमशेदपुर चले गए थे। जब मामला थाना तक पहुंचा तो थानेदार ने दोनों को बुलाया और ब्रम्होश्वर नाथ मंदिर में धूमधाम से शादी कराई। युवती विधवा है दो साल का बच्चा भी है।

वहीं, थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने दोनों के परिजनों को भी राजी कर खुशी-खुशी विदाई कराई। प्रेमियों ने बाबा ब्रम्होश्वर नाथ मंदिर में थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी के समक्ष सात फेरे लिए। शादी के दौरान विधवा महिला के ससुराल से उसकी सास, माता-पिता और लड़के के चाचा सहित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। मामला थाना क्षेत्र के रक्षा नगर का है।

विधवा महिला मुस्कान के पति की मृत्यु होने के बाद उसकी पहचान गांव के देव कुमार साह के पुत्र सूरज कुमार साह से हुई। फोन पर बातचीत बढ़ती गई और दोनों में लगाव बढ़ता गया। यह सिलसिला चार माह से चल रहा था। विधवा मुस्कान को अपने बच्चे के लिए पिता का सहारा भी चाहिए था। दोनों ने भागने का निर्णय लिया। चार दिन पूर्व दोनों भागकर जमशेदपुर चले गए।

दूसरी तरफ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और निकला। पुलिस ने फोन पर दोनों से सम्पर्क किया तो प्रेमी जोड़े ने सारी बात बदा दी। जिसके बाद प्रेमी जोड़े थाना पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने परिवार के लोगों को थाने में बुलाया और उन्हें समझा-बुझाकर विवाह के लिए तैयार किया|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!