26 वर्ष बाद डकैतीकांड का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- 1996 में धनसोइ थाना क्षेत्र में एक डकैती हुई थी। इस डकैती कांड में बद्री नोनिया अभियुक्त था। उसकी तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी। वहीं लंबे समय से गिरफ्तारी नहीं होने के बाद इसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी किया गया था, लेकिन कुर्की होने से पूर्व गुप्त सूचना पर पारासदा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आज इसे जेल भेज दिया गया।

ads buxar

धनसोई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर 26 वर्षों से आरोपी को बुधवार की रात एक टीम गठित कर सूचना की पुष्टि के लिए गांव में छापेमारी की। वर्षों से फरार आरोपी इस बार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। बद्री नोनिया समेत 6 पर डकैती कांड में शामिल होने का आरोप है। वही, एक कि मौत होने की भी बात कही जा रही है।

धनसोई थानाध्यक्ष ने बताया कि 1996 में धनसोई थाना क्षेत्र में एक डकैती हुई थी। इस डकैती कांड का वह अभियुक्त था। उसकी तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी। वहीं लंबे समय से गिरफ्तारी नहीं होने के बाद इसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी किया गया था, लेकिन कुर्की होने से पूर्व गुप्त सूचना पर पारासदा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!