टेम्पो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़|डुमरांव :- डुमरांव अनुमंडल में वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। आये दिन होती सड़क दुर्घटनाएं रफ्तार के कहर की कहानी कह रही हैं। मंगलवार, बुधवार के बाद गुरुवार को भी अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई। इस बार दुर्घटना का केंद्र रहा डुमरांव थाना क्षेत्र का टेढ़की पुल। यहां दोपहर कातिब 12 बजे हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए।

ads buxar

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर बैठ कर दो युवक कोरान सराय की तरफ जा रहे थे, दूसरी तरफ से यात्रियों से भरी एक टेंपो गाड़ी आ रही थी। इस बीच टेढ़की पुल के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के करूअज के भोला ठाकुर 22 वर्ष तथा तुलसीपुर के पप्पू सिंह 28 वर्ष के रूप में हुई है। इनमे भोला की हालत गंभीर है। एक के बाद एक हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी न प्रशासन की नींद खुल रही है और न वाहन चालक खुद में सुधार ला रहे हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!