करंट लगने से दस वर्षीय किशोर की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- समरसेबल मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना बुधवार की राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय गांव की बताई जा रही है।

ads buxar

बताया जा रहा है कि तिवाय गांव के मनमन यादव के दस वर्षीय पुत्र अनीश यादव घर का समरसेबल मोटर चालू करने गया था। स्टार्टर में धारा प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। जब तक घर के लोग को पता चला तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राजपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से दस वर्षीय अनीश की मौत हो गई है। मृतक किशोर की शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!