गंगा नदी में उफान : चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही गंगा का पानी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | गंगा नदी में उफान से जिला प्रशासन की नींद उड़ गयी है. गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है| इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है| उफनती गंगा खतरे के निशान को छूने को बेताब है| खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है| वही, चेतावनी बिंदु के 40 सेंटीमीटर ऊपर गंगा का पानी बह रहा है|

buxar ads

गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गंगा किनारे बसे लोगों की धड़कन तेज हो गयी है| जिले के 28 ग्राम पंचायतों की लगभग 80 हजार की आबादी तबाह हो सकती है| बताया जा रहा है कि चौसा के बनारपुर गांव में पानी प्रवेश कर गया है वहीं, तिलक राय हाता गांव में भी पानी घुसा हुआ है|  श्रीकांत राय के डेरा पूरी तरह से डूबने की कगार पर है|

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बृद्धि से प्रखंड क्षेत्र में फिर एक बार लोगों के मन मे बाढ़ का खतरा का भय मंडराने लगा है,नदी के जलस्तर में बृद्धि होनो के कारण श्रीकांत राय के डेरा और राम दास राय के डेरा ओपी का सम्पर्क पथ भंग हो गया है|  फूली मिश्र के डेरा, केशोपुर, ठगिनिया के डेरा, दादा बाबा के डेरा, लाल सिंह के डेरा, भिक्षु के डेरा,सूचित राय के डेरा, गर्जन पाठक के डेरा, बिगू के डेरा,टेक्मन राय के डेरा, गर्जन पाठक के डेरा सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!