मुखिया-सरपंच समेत इनकी बढ़ गई सैलरी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बिहार में मुखिया, उपमुखिया, पंच, सरपंच का मानदेय दो गुना तक बढ़ा दिया गया है। अब मुखिया को 5 हजार रुपए, उप मुखिया को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। आंगनबाड़ी सेविका को 7 हजार और सहायिका को 4 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। यह फैसला सोमवार को नीतीश कैबिनेट में लिया गया। अब बिहार में खेल विभाग भी होगा।

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले से दो लाख 35 हजार 148 पंचायत प्रतिनिधियों और 2.30 लाख आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को फायदा होगा।

एक दिन पहले ही पंचायत प्रतिनिधियों को सीएम नीतीश कुमार ने मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदेय वृद्धि की मांग की थी। प्रतिनिधियों से मुलाकात के 24 घंटे के अंदर यह फैसला लिया गया है।

बिहार सरकार में अब 45 विभागों से कामकाज होंगे। सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के 48 घंटे के भीतर नया विभाग बन गया है। खेल और खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग होगा। खेल विभाग पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया है कि इस फैसले से खेल का बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। खेल संघ और खिलाड़ियों से जुड़े कामकाज खेल विभाग से होगा। संघ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में संघ का रजिस्ट्रेशन खेल प्राधिकरण से होता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!