भगवान वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय व उपाध्यक्ष बने प्रकाश

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में शनिवार को एक निजी रेस्टोरेंट में एक आवश्यक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता एवं मंच के सदस्य धनंजय मिश्रा ने। मंच संचालन आचार्य दयानंद उपाध्याय ने किया। बैठक की शुरुआत भगवान वामन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय व जिला स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

ads buxar

राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी एवं उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, सचिव मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय ओझा, प्रवक्ता प्रियव्रत पांडेय एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार चौबे को सर्वसम्मति से बनाया गया।

जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा, उपाध्यक्ष सरोज तिवारी, प्रवक्ता सौरभ चौबे, कोषाध्यक्ष कपिल मुनि त्रिगुन, एवं सचिव आचार्य दयानंद उपाध्याय को बनाया गया। मौके पर श्रवण तिवारी, राघवेंद्र दूबे, आशुतोष चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, डॉ प्रियरंजन चौबे, मनोज ओझा, अमित पाठक, अखिलेश पांडेय, अवधेश चौबे, राहुल चौबे समेत अन्य लोग मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी ने मंच को मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्प लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!