गोली चलाने का वीडियो फेसबुक पर डाला नाबालिक, दो गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | एक किशोर को फेसबुक पर गोली चलाते अपना वीडियो डालना महंगा पड़ गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नावानगर थाना और डीआइयू की टीम द्वारा गोली चलाने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

युवक के घर से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। दोनों पर एफआईआर दर्ज करते हुए नाबालिग को सुधार गृह में भेज दिया गया वहीं, युवक को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।

केसठ निवासी एक लड़के ने अपना वीडियो फेसबुक पर डाला था। वीडियो में उसके हाथ में देसी कट्टा देखा गया है। इससे वह हवा में गोली चला रहा है। वीडियो देखकर फेसबुक पर लोग तरह-तरह की प्रति क्रियाएं दे रहे। यह वीडियो पुलिस के हाथ लग गई। पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि उसे यह पिस्टल कृष्णा पासवान ने दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर और कृष्णा पासवान को हिरासत में ले लिया है।

नावानगर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाई है। गोली चलाते एक किशोर के वीडियो पर पुलिस की नजर गई। संज्ञान में लेते हुए डीआईयू और पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी कर किशोर समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। एक देसी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!