मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खोखा बरामद

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |राजपुर थाना क्षेत्र की डिहरी पंचायत के मुखिया के घर पर मंगलवार की देर रात मनचलों ने फ़ायरींग की है। घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुखिया के दरवाजे से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है।

बताया गया कि मुखिया की जिस युवक के साथ शाम में ठेकादारी को लेकर बहस हुई, उसी पर रात में गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि आरोपी युवक अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। राजपुर थाना क्षेत्र की डिहरी पंचायत के मुखिया मो. शमीम उर्फ कल्लू अंसारी ने थाना में दिए अपने आवेदन में बताया है कि स्थानीय निवासी परशुराम चौधरी के बेटे सोनू चौधरी ने उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी है।

अपर थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्ति पहले से ही किसी अन्य मामले में दोषी है। घटना में शामिल होने के शक पर एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया था। जांच के बाद संलिप्तता नहीं होने पर बॉन्ड पत्र भर कर उसे छोड़ दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!