बनारस से लुटी गई बुलेट बक्सर से बरामद, दो गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- कोरान सराय पुलिस ने बनारस से डेढ़ साल पहले लूटी गई एक बुलेट बाइक को बरामद किया। पुलिस ने दो लुटेरे को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

ads buxar

पुलिस को यह सफलता बाइक चेकिंग के दौरान उस वक्त मिली जब दोनों बुलेट को बेचने जा रहे थे। पहले तो दोनों ने फर्जी स्मार्ट कार्ड दिखा पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने जब तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया और चेचिस और इंजन नंबर देखा तो बुलेट उत्तर प्रदेश की निकली लेकिन लुटेरे उस पर बिहार का नंबर बीआर 44 जे 1848 लगाकर बेचने की फिराक में थे।

उन्हें दबोचने के दौरान कोरान सराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम खुद वाहन चेकिंग अभियान की कमान संभाले हुए थे। गिरफ्तार लुटेरों में बक्सर का चंचल मिश्र और कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव का चंदन यादव शामिल थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुलेट को चंचल मिश्र ने वर्ष 2020 के आखिरी में BHU बनारस के पास से लूटी थी। कुछ दिन बाद वह लूट के ही एक मामले में गिरफ्तार हो गया था। जेल में उसकी मुलाकात चंदन यादव के साथ हुई। तब चंचल ने उसे लूटे गए बुलेट के बारे में बताया तो दोनों ने मिल उसे बेचने की योजना बनाई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!