सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी घायल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर नयका रोड के पास बाइक सवार पति पत्नी की सड़क हादसे में हालत गम्भीर हो गया। कोचस से बक्सर की तरफ आ रहे बाइक सवार के सामने अचानक नीलगाय आने से इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा दोनो को पहले राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा प्राथमिक उपचार कराया गया।उसके डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया।अभी दोनो का ईलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है।

ads buxar

मिली जनकारी के अनुसार घटना रविवार की शाम 3 बजे की है। चौसा प्रखण्ड के सोनपा गाँव निवासी राजेन्द्र दास 55 वर्ष,पत्नी विमला देवी 50 वर्ष रोहतास जिले के कोचस अपने सासुराल से बाइक पर अपनी पत्नी को बैठा कर घर वापस आ रहे थे।तभी कोचस बक्सर स्टेट हाइवे स्थित अकबरपुर के पास सड़क पर दौड़ते हुए नीलगाय आने से बाइक सवार दम्पति को वैक अनियंत्रित हो पलट गई।जिससे दोनो को काफी गम्भीर चोट आने से वही सड़क पर गिर बेसुध हो गए।जिन्हें स्थानीय लोगो द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

ग्रामीणो द्वारा बताया गया है कि क्षेत्र नीलगायों का आतंक बढ़ गया।जो किसानों के फसल को नुकशान तो पहुचाती ही है।स्टेट हाइवे को इनके अचानक दौड़ते हुए पार करने से आये दिन सके दुर्घटनाएं भी होती रहती है।वही डाक्टर द्वारा बताया गया कि पत्नी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन पति के सर में गहरी चोट लगने की आशंका है।जिनका ईलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!