थाली पीटकर आशा कर्मीयो ने जताया विरोध

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | राजपुर प्रखंड के सीएचसी केंद्र परिसर में आशा संघ के आह्वान पर आशा कर्मियों के चल रहे अनिश्चित धरना प्रदर्शन में कर्मियों ने थाली पीटकर सरकार को सचेत रहने का ऐलान किया है। कर्मियों ने थाली पीट कर सचेत करते हुए कहा कि राज्य की सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। हमारी समस्या को नहीं सुन रही है। अभी भी सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। देश में कानून व्यवस्था के तहत सामान्य काम के अनुसार सामान्य वेतन मिलना चाहिए जबकि यहां महिला अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

महिला भी सरकारी कर्मियों की तरह दिन रात ड्यूटी कर रही है। ड्यूटी के बाद सिर्फ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्य कर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। जब तक सरकार राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देती है। तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। आने वाले चुनाव में भी इसका करारा जवाब देंगे।

इस मौके पर आशा फुल कुमारी देवी, पुष्पा देवी, पार्वती देवी के अलावा अन्य आशा कर्मी उपस्थित रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!