चेतावनी बिंदु के करीब पहुँचा गंगा का जलस्तर

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब जा पहुंचा है। इसके कारण घाट की सीढ़ियां नदी में समाहित हो गई है। वहीं गंगा नदी के बढ़ने से सहायक नदियां भी उफान पर आ गई है। इनका पानी अब रिहायशी इलाकों के करीब पहुचने लगा है। वहीं सैकड़ों एकड़ तटवर्तीय खेत डूब चुके हैं। इसके कारण सब्जी उत्पादक किसानों को काफी नुकसान भी हो रहा है।

एक से दो दिन भी अगर पानी खेतों में लगा रह गया तो सारी सब्जी की फसल नष्ट हो जाएगी। केंद्रीय जल आयोग के कर्मी लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। इसका अपडेट जिला प्रशासन को लगातार भेज रहे हैं।

बक्सर में केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता प्रशांत चौरसिया से मिले रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को गंगा नदी 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। वहीं मंगलवार की सुबह मिले अपडेट के अनुसार नदी का जलस्तर पर घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके कारण नदी का जलस्तर 58.64 मीटर पर पहुंच गया है। जब की बक्सर में नदी की चेतावनी बिंदु 59.32 है। इस वजह से अब गंगा नदी बक्सर में चेतावनी बिंदु से महज 68 सेंटीमीटर दूर है। इससे दियारा क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

जिस गति से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, उस हिसाब से चेतावनी बिंदु तक पानी का लेवल पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!