तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 जुलाई से, तैयारियों में जुटा सेवा ट्रस्ट


श्री रामचरित मानस सेवा ट्रस्ट एवं समस्त प्रेमी गण (श्री हनुमत धाम, कमरपुर) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में परम पूज्य साकेतवासी श्री रामचरित दास जी महाराज (श्री महात्मा जी) के दिव्य विग्रह (मूर्ति) का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होगा।
धार्मिक विधि-विधान और विशाल भंडारा
ट्रस्ट के मीडिया सहयोगी नीतीश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में वैदिक परंपरा के अनुसार पूर्ण विधि-विधान से पूजन और पाठ का आयोजन किया जाएगा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर पूज्य श्री महात्मा जी के विग्रह का अनावरण और महापूजन मुख्य आकर्षण होगा। इसके साथ ही इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
Advertisement







