रात के अंधेरे में रेस्क्यू कर पकड़ा गया 6 फीट लंबा सांप

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |चौगाईं :- रविवार को मुरार थाना क्षेत्र के फफदर गांव के एक व्यक्ति के घर में सांप के फुंफकार मारने की आवाज लोगों ने सुनी। इसके बाद इस घर के लोगों के कान खड़े हो गए। घटना फफदर के टीपू सिंह पिता श्री राम सिंह के घर का था।

ads buxar

बताया कि उन्होंने पेपर और पत्रिका के माध्यम से पढ़ा था कि जिले के इकलौते स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम चौबे है। रविवार की रात्रि 10:00 बजे स्नेक रेस्क्यूवर को फोन लगाया। यह स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम चौबे उसी रात्रि इस गांव में पहुंचा। इस जहरीले कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। दीपू सिंह ने कहा कि इनके घर में जहरीला सांप देख करके इनके होश उड़ गए थे। उन्होंने बताया कि अपने पूरे जीवन काल में इतना बड़ा सांप इन्होंने नहीं देखा था।

6 फीट का सांप संभवतः कोबरा नहीं होता है।

इन्होंने जब स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम चौबे को फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि हमारे घर में लगभग 6 फीट का सांप फुफकार रहा है। जिसके बाद स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम चौबे को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 6 फीट का सांप संभवतः कोबरा नहीं होता है। इन्होंने कहा कि शायद यह धामन सांप होगी। कल सुबह आ करके वह इस सांप को निकाल देंगे। लेकिन इसके बावजूद घर के लोग इस सांप को पकड़ने का जिद करने लगे। जब स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम चौबे पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए। जब देखा कि 6 फुट लंबा सांप कोई और नहीं बल्कि कोबरा सांप ही है। इसके बाद इन्होंने रेस्क्यू करके इस सांप को पकड़ा।इसके बाद इस सांप को एक बड़े से डिब्बे में पैक कर दिया। साथ ही साथ इसे जंगल में ले जाकर के छोड़ दिया। तब जाकर के घरवालों ने राहत का सांस लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि जिले में 3000 से ऊपर सांपों का रेस्क्यू करने वाले स्नेक रेस्क्यूवर ने यह कारनामा किया है। यह अपने 12 वर्ष के उम्र से ही सांपों के पकड़ने का काम करते आए है। इस संबंध में जब से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डिस्कवरी चैनल देखने के बाद इन्हें सांप पकड़ने का ज्ञान मिला। तबसे इनके शौक में यह काम तब्दील हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!