सड़क हादसे में 5 की मौत, 6 गम्भीर रूप से जख्मी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- बस और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं 6 लोगों की स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई है। इसके अलावा करीब 25 लोग जख्मी हैं। घटना जिले के योगिया गांव के पास हुई।

ads buxar

हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रशासन ने सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल भिजवाया। घायलों का स्थानीय कृष्णाब्रह्म और धरहरा के निजी अस्पतालों में प्राथमिक इलाज करवाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद वहां से डेढ़ दर्जन लोगों को रेफर किया गया है। इस संबंध में SP नीरज कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस व डुमरांव के SDPO पहुंच गए हैं। रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

घटना शनिवार रात 8 बजे की है। कृष्णाब्रह्म थाना के कृतसागर गांव के समीप NH 84 पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया स्कॉर्पियो धरहरा से बारात लेकर बिहिया जा रही थी। स्कॉर्पियो पर चिकित्सा पदाधिकारी का बोर्ड भी लगा था। दूसरी तरफ से तिवारी ट्रेवल्स की बस ब्रह्मपुर से बक्सर की तरफ जा रही थी। कृतसागर गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों वाहन की स्पीड काफी अधिक थी।

टक्कर में स्कॉर्पियो चकनाचूर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो चकनाचूर हो गई। जबकि बस भी बीच सड़क पर पलट गई। स्कॉर्पियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसमें सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए होंगे। मृतक की पहचान धरहरा के 37 वर्षीय शंकर दयाल सिंह उर्फ संजय अमीन के रूप में हुई है। वहीं उनके साथ स्कॉर्पियो से बारात में जा रहे उसी गांव के बबलू सिंह, राम अयोध्या सिंह तथा अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जबकि बस में सफर कर रहे जहानाबाद के 75 वर्षीय अखिलेश गिरी, नुआंव के प्रमोद उपाध्याय समेत दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं।

5 लोगों के मरने की पुष्टि

दुर्घटना स्थल का मंजर बहुत ही भयावह था। दूर-दूर तक वाहन तथा खिड़कियों में लगे कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। लोग दर्द से छटपटा चीख-पुकार कर मदद की गुहार लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया, स्कॉर्पियो टक्कर से कई बार पलटी खाई थी। फिलहाल डुमरांव एसडीएम ने 5 लोगों के मरने की पुष्टि की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो जीवन और मौत से जूझ रहे थे । इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!