नशे की हालत में 4 युवक गिरफ्तार, कार में लड़की भी थी सवार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | चौसा में यूपी बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशापुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक कार से चार शराबियो के साथ एक युवती को भी पकड़ा है।पूछताछ में लोगो ने बताया कि बक्सर एक शादी समारोह में जा रहे है।लेकिन पोस्ट प्रभारी द्वारा इनके माता पिता से बात की तो उन्होंने इसके कोई जनकारी न होने की बात कही।साथ ही लड़की के माता पिता से भी बात की गई तो उन्हें भी इसकी जनकारी नही थी उनकी लड़की को लेकर ये कहां जा रहे है।सभी को हिरासत में ले मामले की छानबीन में जुट गई है।

चौसा यादव मोड़ के पास यूपी से जुड़े बिहार सीमा पर उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट बनाई गई है।जहां बिहार में प्रवेश करने वाली हरेक वाहनों की जांच की जाती है।सवारों को ब्रेंथ एनलाइजर से शराब पीने की पुष्टि भी की जा रही थी।तभी शाम में एक लग्जरी कार में चार लड़के बृजमोहन यादव,राहुल चौहान,आर्यन सिंह,अतुल विश्वकर्मा एवं एक लड़की के साथ जैसे ही बिहार में प्रवेश किया जांच में चारो लड़को नशे में पाए गए।वही उनके साथ एक लड़की भी थी।

पहले तो सभी ने बहाना बनाया की बक्सर शादी में जा रहे है यह लड़की हमारे घर की है।हालांकि जब सभी के माता पिता से चेक पोस्ट प्रभारी ने फोन से बात की तो मामला कुछ और ही निकला।माता पिता को इसकी जनकारी नही थी।और ना ही लड़की के माता पिता को उसे घूमने जाने की जनकारी थी।

चौसा उत्पाद चेक पोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक UP के गाज़ीपुर जिले के निवासी है। पकड़े गए लड़के और लड़की बनारस में रहकर पढ़ाई करते है।जहां से अपने एक दोस्त की कार मांगकर लड़की को बिठा इधर प्रवेश किये थे।माता पिता को इनको इधर आने की जानकारी नही है।सभी को हिरासत में ले आगे की करवाई की जा रही है।सभी के माता पिता को बुलाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!