गोली काण्ड में 16 नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | चक्की में हुए गोली काण्ड में 16 नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों पर FIR किया गया है। जिसके बाद भरियार OP के पुलिस आगे की करवाई में लग गई है। वही गोली लगने वाले व्यक्ति का अभी भी ईलाज वराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मिली जनकारी के अनुसार भरियार ओपी थाना क्षेत्र के चक्की में घर के सामने बह रहे नाली का पानी जमीन में गिराने को लेकर गोपाल यादव और सुदर्शन यादव में पहले मारपीट शुरू हुई। दोनो तरफ से लाठियां चटक रही थी।तभी सुदर्शन यादव के तरफ उनके परिजन द्वारा गोली चलाई गई ।जो गोपाल यादव के पक्ष के त्रिलोकी यादव के पेट मे जा लगी।
भरियार ओपी प्रभारी सजंय कुमार द्वारा बताया गया कि FIR दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। 16 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement


