व्यवसाई से 55 लाख लूट मामले में 2 RPF जवान गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- बक्सर और आरा के रेल पुलिस द्वारा दो RPF जवानों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया। आरा में कार्यरत RPF के दो जवान कमनेन्द्र कुमार व प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही। दोनों बक्सर जिले के निवासी है।

ads buxar

इस दौरान पटना रेल SP अशोक कुमार मंडल ने भी दोनों से पूछताछ की। हालांकि, चोरी किया गया नगद बरामद नहीं हुआ। पुलिस को इस मामले में 2 अन्य संदिग्धों की भी तलाश है। मामला जेल में बंद एक अपराधी से भी जुड़ा होने की बात कही जा रही। मामले में पुलिस नोट डबलिंग गैंग से जुड़े होने की भी जांच कर रही।

रेल पुलिस के अनुसार मामला चढ़ीगढ़, मोहाली के व्यवसायी पारस कुमार पप्लानी से जुड़ा। ये व्यवसाय के सिलसिले में पटना आए हुए थे। 7 मार्च को वे पटना से मगध एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रहे थे। जिनके पास एक 55 लाख रुपयों से भरा एक बैग भी था। जो बक्सर में दो वर्दी पहने जवानों द्वारा उतार लिया गया था। इसके बाद पीड़ित व्यवसायी ने दिल्ली में केस दर्ज कराया था। दिल्ली से फरीदाबाद आने के बाद बक्सर रेल थाना में केस हुआ था।

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पटना रेल SP भी खुद मामले की गहराई से जांच करवा रहे थे। इस दौरान तकनीकी आधार पर क्लू मिलने के बाद बक्सर रेल पुलिस आरा पहुंची। इसके बाद वरीय अफसरों के निर्देशन में आरा रेल पुलिस के सहयोग से RPF के दो जवानों कमेन्द्र कुमार व प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गहराई से पूछताछ भी की गई। पूछताछ में दो अन्य की भी संलिप्तता की बात सामने आई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!