विश्वामित्र महोत्सव :देश के ख्याति कलाकरों के साथ स्थानीय कलाकरों ने दर्शको को खूब झुमाया

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- कोरोना काल के बाद जिला प्रशासन के द्वारा जिले की संस्कृतियों को स्थापित करने वाला जिले का मुख्य महोत्सव विश्वामित्र महोत्सव 2022 की जोरदार प्रस्तुति करायी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अमन समीर पुलिस अधिक्षक निरज कुमार एवं अन्य पदाधिकारीयो के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं बक्सर के ऐतिहासिक धरोहर पर बनायी गयी कापी बुक का अनावरण कर किया गया।

अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक ने कहा कि यह नगरी भगवान राम की शिक्षा स्थली गुरू विश्वामित्र की तपोभुमि रही है। यहा के संस्कृति को उकेरने का यह एक मात्र माध्यम महोत्सव है।

शहर के स्थानीय किला मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने स्थानीय कलाकारों को भी समय दिया गया। जिनमे गायक अंकित ओझा, गोलू गोसाईं, विश्वास वर्मा, भावना पांडेय, गुड्डू पाठक, आनन्द तिवारी, श्रयशु श्रीवास्तव, हीरो जंक्शन डांस टीम, वीर एकलव्य डांस टीम, लक्ष्य डांस टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान खूब तालियां बटोरी। प्रस्तुति के बाद जिला प्रशासन ने कलाकारो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों का प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम खेल, संस्कृति व युवा विभाग के तत्वावधान में महोत्सव का आयोजन पांच साल बाद हो रहा है। कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया था। इसमें देश के ख्याति कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा गीत व संगीत परोसा गया।

इस कार्यक्रम में कई नामी कलाकारों को आमंत्रित किये गए। इनमें आलोक चौबे, मधुरिमा बासु, शुभो श्री बनर्जी पाल, राकेश राज शानू तथा स्पीड डांस ग्रुप कोलकाता तथा भोजपुरी लोक गायक विष्णु ओझा प्रमुख है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!