छत से गिरकर महिला की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई में छत से गिरने से दलित परिवार की एक महिला की मौत हो गई। महिला के मौत के बाद घर में मातम पसर गया। घटना के बाद मृतक महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चौगाई गांव के प्रमोद पासी की पत्नी कुंती देवी घरेलू कार्य कर रही थी। उसी दौरान किसी कार्य को लेकर छत पर गई थी। छत पर कार्य करने के दौरान उनका साड़ी फंस गया। साड़ी फंसने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे गिर पड़ी। महिला को एक तत्काल चौगाई प्राथमिक स्वास्थ्य हाल केन्द्र पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

महिला को इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हालांकि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही हो गई थी| महिला के एक बेटा और एक बेटी है| बच्चों का घटना के बाद रोरोकर बुरा हाल हो गया|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!