माल्यार्पण कर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सह ग्राम पंचायत भटौली के मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह का दायित्व ग्रहण के पश्चात प्रथम बार जिला मुख्यालय पर आगमन के अवसर पर स्थानीय सिंडिकेट नहर पर सैकड़ों लोगों द्वारा माल्यार्पण करके उनका भव्य स्वागत किया किया गया।इसका नेतृत्व युवा नेता विवेक सिंह के द्वारा किया गया|

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसके लिए हम शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते है| पार्टी के द्वारा समस्त जिला वासियों के भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। पार्टी मजबूती से जनसमस्याओं के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोनकारी रुख अपनाएगी और जंगलराज के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद नए सिरे से होगा।

वही युवा नेता विवेक सिंह ने कहा कि भोला सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी की एक नए ऊँचाई तक जाएगा और भाजपा की पहुँच छात्र, युवा,किसान, महिला, व्यवसाई, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय तक और सुगम होगा। उक्त अवसर पर छात्रसंघ के पूर्व निर्वाचित संयुक्त सचिव कुश पाण्डेय, गजेंद्र विद्यार्थी, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष उपाध्याय, भोला गुप्ता, गोपाल तिवारी,प्रेम नारायण राय, इंद्रजीत सिंह, पवन कश्यप,लड्डू सिंह, विनोद यादव, जितेंद्र पासवान, मनीष सिंह, संतोष गुप्ता समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!