अंबेडकर जी की प्रतिमा को धोना एक राजनीतिक नौटंकी : डॉ. राजेश
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-14-at-6.27.27-AM.jpeg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | चौसा में पुलिसिया अत्याचार के शिकार किसानो को न्याय दिलाने के लिए अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष बक्सर के सांसद श्री अश्विनी चौबे जी के 24 घंटे के मौन उपवास के समापन के पश्चात महागठबंधन के नेताओं के द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा को धोना एक राजनीतिक नौटंकी है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-09-29-at-4.13.44-PM-1024x1024.jpeg)
भाजपा नेता ने कहा कि बेहतर होता की किसानों के ऊपर बर्बर कार्रवाई के कलंक का जो टीका महागठबंधन की सरकार के ऊपर लगा है। उस कलंक को धोने का प्रयास महागठबंधन के नेताओं के द्वारा किया जाता।
भाजपा नेता ना कहा कि वक्त का तकाजा है कि दलगत राजनीतिक प्रतिस्पर्धा सा उपर उठकर,किसानो को न्याय दिलाया जाए।
Advertisement
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-19-at-3.16.17-PM.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)