वायरल वीडियो : शराबी गायक गिरफ्तार, हाजत में बंद छेड़ दी तान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। उसके बावजूद भी प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं से कई शराबी, कई शराब तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं। यहां तक कि बिहार में जहरीली शराब पीने से भी कई शराबियों की मौत भी हो चुकी है। एक नया मामला सामने बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से आ रही है जहां मुफस्सिल थाने की पुलिस ने यूपी से आ रहे लोगों की जांच की जा रही थी। उसी ने एक शराबी को गिरफ्तार किया गया था।

शराबी ने संगीत के माध्यम से ऐसा संभव बना कि थाने में मौजूद किसी ने उसकी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि हाजत में बंद कैसे दरोगा जी से गुहार लगाते हुए कह रहा है|

हाजत में बंद इस शराबी कि गाना गाते देख पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक उसकी वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था|

जानकारी के अनुसार एंटी लिखकर टास्क फोर्स के प्रभारी कुणाल कृष्ण के नेतृत्व में शुक्रवार को यूपी से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी लूट एनालाइजर के माध्यम से से जांच के दौरान एक गायक को पुलिस ने पकड़ लिया गाय की पहचान कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गहरा गांव निवासी कन्हैया राज के रूप में हुई|

इस सम्बधं में जब मुफस्सिल थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया की एक वीडियो वायरल हुआ है| शराबी कैमूर जिला के रहने वाला कन्हैया राज है| उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की हुई थी|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!