डालसा सचिव के मार्गदर्शन में निर्धनों को बांटी गई कंबल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के सचिव सह न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में निर्धनों के बीच कंबल वितरित किया गया।

इस वितरण कार्यक्रम में बक्सर के विभिन्न प्रखंडों के गांवों से कंबल की आश में निर्धन पुरुष एवं महिला पहुंचे हुए थे।इस कंबल वितरण कार्यक्रम के संबंध में सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर सदैव तत्पर रहता है। इसके लिए विभिन्न प्रखंडों के पारा विधिक स्वयंसेवकों को लाभुक सूची बनाते हुए लाभुकों को विधिक परिसर में लाने का निर्देश दिया गया था। जिसके अंतर्गत चौसा, डुमरांव,सिमरी,चक्की, राजपुर, बक्सर सहित अन्य प्रखंडों से लाभुक पहुंचे हुए थे।इस वितरण अवसर पर सचिव महोदय की व्यस्तता से उनके निर्देश एवं मार्गदर्शन में वितरण कार्यक्रम डालसा कर्मचारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डालसा कर्मचारी सुधीर, सुमित, संजीव,दीपेश,सुनिल, मनोज,पैनल लायर आनंद रंजना,श्यामा श्री, पारा विधिक स्वयंसेवकों अविनाश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, राहुल चौबे,सुंदरम,शिव दयाल पांडेय, शत्रुघ्न सिन्हा, राधेश्याम उपाध्याय,अनीशा भारती, हरे राम यादव सहित चौसा वार्ड सदस्य दिनेश सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!