पूर्व मुखिया हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | आद्यौगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गाँव में दशहरा के दिन हुए पूर्व मुखिया के हत्या कांड में पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस तीन लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है।

buxar ads bed

इस हत्या काण्ड में अन्य 3 लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गांव में इस हत्या कांड के बाद अभी भी गहमा गहमी का माहौल है जिसके लिए पुलिस गांव में कैम्प कर रही है।

दशहरे के दिन मंझरिया निवासी पूर्व मुखिया धमेंद्र सिंह को घात लगाकर हथियारबंद अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जिसमे भाई द्वारा 6 लोगों के खिलाफ थाना में नामजद FIR दर्ज किया गया था। जिज़मे8 त्वरित करवाई करते हुए आद्यौगिक थाना की पुलिस ने घटना के एक दिन बाद भुअर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जिसके घर से दो जिंदा कारतूस भी मिले थे।

वही इस मामले में फरार चल रहे आरोपी संग्राम सिंह,पिता- शिवजी सिंह और रितु सिंह,पिता- ओमप्रकाश सिंह को दबोच लिया है। फिलहाल, पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आद्यौगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस मामले में अभी भी तीन आरोपी नानमूटी सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह,बिट्टू सिंह,शक्ति सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।घटना के बाद अन्य जख्मियों के बयान और मृतक के भाई द्वारा नामजद FIR पर मामला दर्ज कर इसमें आगे की करवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!