सड़क दुर्घटना में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सोमवार को आरा-मोहनिया मार्ग पर जगदीशपुर थाना के दुल्हीनगंज बाजार के समीप सड़क दुर्घटना मे बक्सर जिले के कोपवां निवासी बालेश्वर सिंह (60) व बाइक चालक रोशन (26)  ग्राम अहपुरा, थाना संदेश का निवासी का मौत हो गया| घटना की खबर सुन घर में कोहराम मच गया|

buxar ads bed

मिली जानकारी के अनुसार रोशन अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल बक्सर जिले के कोपवां आया था। सोमवार को वह वापस आरा अपने बहनोई ब्रजेश सिंह व बहन के ससुर बालेश्वर सिंह के साथ जा रहा था तभी आरा-मोहनिया मार्ग पर जगदीशपुर दुल्हीनगंज बाजार के समीप ऑटो से इनकी बाइक जा टकराईं।जहां घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई|

वही अन्य एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!