जरूरतमंदों के बीच कंबल व राशन का वितरण
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर के तत्वधान में 500 कंबल वितरण किया गया| मौके पर संस्था के सुनील कुमार, अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, नसीर हुसैन, दयानंद सहित सभी सदस्यों ने विधवा माताओं को कंबल देकर आशीर्वाद लिया|
![buxar ads bed](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-29-at-4.13.44-PM.jpeg)
डॉ. दिलशाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानव के अधिकार को जीवित रखना है इस संस्था का उद्देश्य है ऐसे कई सामाजिक कार्यों को संस्था द्वारा रोज किया जाता है जिसे लोगों को बताना जरूरी नहीं|
विदित हो कि संस्था के द्वारा रात्रि में भी घाट पर, स्टेशनों पर, गरीब बस्तियों में घूम-घूम कर कंबल और राशन बांटे जाते रहे हैं| संस्था के सदस्य सुनील कुमार ने बक्सर वासियों को कदम से कदम मिलाकर साथ देने के लिए धन्यवाद दिया| धन्यवाद ज्ञापन उषा कुमारी ने की|
मौके पर अरुण कुमार, मैनेजर सोनम श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, अशोक यादव, मनोज पाठक, ममता कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)