बाइक के धक्के से जख्मी व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़|धनसोई:- स्थानीय बाजार के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले गनेश साह कि इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार 31 मई की रात 8 बजे के करीब बक्सर की ओर से आ रहे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया था। जिसमे सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गम्भीर चोटें आयी थी।

ads buxar

घटना के बाद थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा गम्भीर रूप से जख्मी गणेश साह निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व ही इनका मस्तिष्क का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान होश नही आने के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गया। गणेश साह के दो पुत्र और दो पुत्री थी।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा और सदर एसडीओ अनुमोदन पर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सरकार निर्धारित मुआवजा राशि दिया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!