हैंड ग्रेनेड को पुलिस ने बम निरोधी दस्ते के सहयोग से किया डिफ्यूज, 2 साल पहले किया था बरामद

2 साल पहले केसठ राजवाहा मार्ग से पुलिस ने किया था बरामद,हैंड ग्रेनेड व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ था बैजनाथपुर का ध्रुव तिवारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- जिले में 2 साल पहले बरामद किए गए एक हैंड ग्रेनेड को कोर्ट के निर्देश पर बम निरोधी दस्ते के नेतृत्व में कोरान सराय पुलिस ने मंगलवार को डिफ्यूज कर दिया है।

मठिया डेरा से पूरब कांव नदी के किनारे एक सुनसान स्थान पर डिफ्यूज किया गया है। डिफ्यूज करने के दौरान काफी तेज धमाका भी हुआ। जिसकी आवाज दूर तक सुनाई थी तथा ग्रामीण भयजदा हो आवाज की तरफ दौड़े। लेकिन वहा पहले से पुलिस को देख राहत की सांस लिए। माजरा समझ ग्रामीण वापस लौट आए।कोरान सराय थाना क्षेत्र के केसठ राजवाहा मार्ग पर भट्ठा पुल के पास से बाइक चेकिंग के दौरान हैंड ग्रेनेड व दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था युवक। जिसको निष्क्रिय करने के लिए डीहरी से बम निरोधी दस्ते के चार सदस्यों को बुलाया गया था। उनके नेतृत्व में ही हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया है।

न्यायालय से हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने की अनुमति मांगी थी।

थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने इसकी पुष्टि की है। बता दे कि 2 साल से यह हैंड ग्रेनेड कोरान सराय थाना के मालखाना ने सुरक्षित रखा गया था। मालखाना में हैंड ग्रेनेड रहने से पुलिसकर्मी हमेशा ससंकित रहते थे। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कही हैंड ग्रेनेड स्वतः डिफ्यूज हो गया तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष ने न्यायालय से हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने की अनुमति मांगी थी। न्यायालय तथा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद इसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया।

4 फरवरी 2020 को तत्कालीन थानाध्यक्ष राजन मालवीय के नेतृत्व में केसठ राजवाहा मार्ग पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक बाइक की तलाशी के दौरान हैंड ग्रेनेड के साथ ही 315 बोर के दो कारतूस मिले थे। पुलिस ने बाइक चालक बैजनाथपुर के ध्रुव तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से ही यह हैंड ग्रेनेड स्थानीय थाने के मालखाने की शोभा बढ़ा रहा था।

कोरान सराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हैंड ग्रेनेड को काफी सावधानी के साथ डिफ्यूज किया गया है।हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए डीहरी बीएमपी_2 के बम निरोधी विशेषज्ञ हवलदार मैनेयू मिश्र, सुरेंद्र उरांव, धनजय कुमार तथा राजकुमार गुप्ता के साथ चालक रविंद्र सिंह शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!