5 हज़ार सदस्य बनाने का विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डुमराँव इकाई द्वारा डी के कॉलेज, डुमराँव में सदस्यता कार्यक्रम शुरू किया गया|  इस अभियान को 5 सितंबर तक परिषद द्वारा चलाया जाएगा| इस अभियान में नगर के स्कूलों- कालेजों में शिविर लगाकर 5 हज़ार नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा|

buxar ads

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम सिन्हा ने किया| वही नगर सदस्यता प्रमुख आतिश शर्मा को बनाया गया| वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 20 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा। इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्पूर्ण भारत का सदस्यता लक्ष्य 1 करोड़ रखा गया है। जिसमें बिहार का कुल सदस्यता लक्ष्य 5-लाख रखा गया है।

कार्यक्रम में कालेज के मनोविज्ञान के प्रोफेसर एवं नगर अध्यक्ष डॉ रामेंद्र कुमार सिंह शामिल हो सदस्यता लिएI कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के अजित कुमार, दीपू शर्मा, विनीत मिश्रा, अंकिता कुमारी, विक्की, छोटे लाल, लाल बाबु, चंदन, भीम आदि कार्यकर्ता शामिल हो सदस्यता लिया |

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!