चोरों का आतंक : 50 लाख के कीमती समानों की चोरी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाण्डेयपट्टी निवासी पूर्व प्रमुख और उनके भाई के घर में चोरी हुई है। चोर खिड़की के रास्ते घुसे और जेवरात-नगद लेकर फरार हो गए। करीब 50 लाख के कीमती समानों पर चोरों ने हाथ साफ किया है।

चोरी की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। पीड़ित पूर्व प्रमुख श्रीनारायण सिंह ने कहा कि मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य सोने चले गए थे। इसी बीच सुबह 2-3 बजे के बीच चोरी हुई। चोर घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर के अंदर घुसे और कीमती समानों की चोरी कर ली। जिसके बाद बड़े भाई तेज नारायण सिंह के घर से भी चोरों ने नगद और जेवरातों की चोरी की।

बताया जा रहा है की घर में 3 जून को उनके पुत्र अभिषेक की शादी थी। उनकी चार बेटियां पहुंची थीं। सभी बेटियों के गहने अलमारी में रखे हुए थे। इसके अतिरिक्त बहुओं के गहने और खानदानी गहने भी अलमारी में ही थे। चोरों ने 3 गले का हार, 4 मंगलसूत्र, 10 लेडीज अंगूठी, 8 पुरुष रिंग, 5 चेन, 5 लॉकेट, 15 कान की बाली, 2 नथिया, 20 कान की रिंग, 8 सोने की चूड़ी, 20 पायल, 2 कमरबंद, झुमका 3 जोड़ा और 60 हजार नगद की चोरी की। बक्सर एसपी मनीष कुमार ने कहा कि इस घटना को पुलिस चुनौती की तरह ले रही है। मामले में स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो घटना के उद्भेदन के प्रयास में लगी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!