दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूबा, मौत
बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- नगर थाना क्षेत्र के जेल मोड़ सोमेश्वर नाथ घाट पर नहाने गया एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपाल नगर चकिया निवासी रामधन चौधरी के पुत्र बिक्की चौधरी के रूप में की गई।
![ads buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/03/photo_2022-03-14_18-51-54.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह विक्की चौधरी (16 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ सुमेश्वर नाथ घाट पर नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब तक दोस्त कुछ समझ पाते तक वह डूब चुका हुआ था। घटना के बाद मलहचकियां के रहने वाले जितेश चौधरी ने गंगा के तलहटी से शव को बरामद कर बाहर निकाला। घटना के बाद प्रशासन नही पहुंची थी।
ग्रामीणों ने बताया वह तीन भाई में दूसरे स्थान पर है। घटना के सम्बंध में प्रशासन को सूचना दी गई थी। लेकिन घटना के कई घण्टों के बाद भी प्रशासन नही पहुँच पाई।
इस सम्बंध में नगर थाना प्रभारी को फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन थाना प्रभारी ने फोन रिसिभ करना उचित नहीं समझा।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-19-at-3.16.17-PM.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)