डॉ महेंद्र पाल बने बक्सर के नए उप विकास आयुक्त

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। नई पदस्थापन सूची के अनुसार डॉ महेंद्र पाल उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का स्थानांतरण करते हुए बक्सर जिला का उपविकास आयुक्त बनाया गया है।

ads buxar

इसके साथ ही बिहार में 14 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिनमें उप सचिव बिहार लोक सेवा आयोग (अपर समाहर्ता स्तर में उत्क्रमित) मोहम्मद नैयर एकबाल को उप विकास आयुक्त नवादा, अभयेन्द्र मोहन सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा को उप विकास आयुक्त औरंगाबाद, सुधीर कुमार विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग को उप विकास आयुक्त लखीसराय, परितोष कुमार अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी वैशाली को उप विकास आयुक्त जहानाबाद को बनाया गया है।

आपको बता दे कि डीडीसी योगेश कुमार के ट्रांसफर के बाद बक्सर में डीडीसी का पद कई दिनों से खाली था। अब नए डीपीसी के रूप में डॉ महेंद्र पाल बक्सर में पदभार ग्रहण करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!