पावरस्टार और खेसारी लाल विवाद : बोले खेसारी लाल- हम असली मरद हईं

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |  हम असली मरद हईं…चाहीं त हर 9 महीना पर सोहर गवा सकी ला, उनका में दम हो त ओहूं बजवा लें..। वो मर भी जाएंगे त सोहर न गवा सकते। उक्त बाते शुक्रवार को बक्सर में खेसाली लाल यादव ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही|

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और खेसाली लाल यादव के बीच जुबानी जंग कम होने का नाम नही ले रहा है| खेसारी लाल यहा तक कह दिया की मेरा काम अंगुली करना है और हम कर दिए है|

दरअसल, करीब एक हफ्ते पहले खेसारी लाल ने एक इंटरव्यू में मजाक-मजाक में पावरस्टार पवन सिंह को अंकल कह दिया था। फिर एक शो का पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक स्टेज पर पवन सिंह बिना किसी का नाम लिए तंज कस रहे हैं। इस दौरान वो काफी भड़के अंदाज में कहा कि हमारी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं। क्या करें भाई सुनता हूं तो हंसी आती है। मुझे कुछ लोग कहते हैं कि मेरी उम्र हो गई है और वो आज सउरी के घर में से निकले हैं।

इसके बाद पवन सिंह उनके लिए लोकगीत ‘सोहर’ बजाने को कहते हैं। खेसारी को पावरस्टार की ओर से ये करारा जवाब था। उन्होंने उनके लिए बिना नाम लिए ‘सोहर’ बजवाया।

खेसारी का जवाब…हम असली मरद हईं

27 जनवरी की रात भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव अपने चहेते गीत लिखने वाले बक्सर निवासी अखिलेश कश्यप के गृह प्रवेश में पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच बिना नाम लिए पवन सिंह के सोहर वाले बात का जवाब दिया। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!