जमीन विवाद को ले पुलिस पर पथराव, 10 गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | राजपुर थाना क्षेत्र के साेनपा गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में चाैकीदार समेत अन्य पुलिस कर्मी जखमी हाे गए। जख्मियाें पुलिस जवानाें का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दस लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लाेगाें से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक साेनपा गांव में आंनद भूषण के उपर जमीन विवाद का मामला चल रहा था। मामला काेर्ट में चल रहा है। उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर रविवार की शाम राजपुर पुलिस उक्त जमीन पर यथास्थिति बहाल रखने काे लेकर पहुंची थी।

उक्त जमीन पर पुलिस के पहुंचने पर पथराव किया जाने लगा। पथराव में चाैकीदार दयाशंकर पासवान के साथ अन्य पुलिस के जवान आंशिक रुप से जख्मी हाे गए। घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियाें काे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अन्य जवान भी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने निर्माण कार्य करने से मना किया। कार्य कर रहे मजदूराें ने बहकावे में आ कर पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाल बिहारी चाैहान, गुड्डु चाैहान, शिवपरसन चाैहान, विशाल चाैहान, अंशु चाैहान, धर्मेन्द्र राजभर, अविनाश कुमार, जनार्दन सिंह, सचिन कुमार, रमेश बिंद काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में दस नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!